जहानाबाद (मनोज कुमार )
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अतिक्रमण के दंश को झेल रहे हुलास गंज में एक बार फिर से बुलडोजर की कार्रवाई तय हो गई है।इसको लेकर अंचलाधिकारी सदाब आलम द्वारा समय सीमा पंद्रह दिसम्बर तय कर दी गई है।इस बीच सभी अतिक्रमण कारियों को निर्देश दिया गया है कि तय तारीख तक सड़क के दोनों ओर अवैध ढंग से ठेला गुमटी या दूकान जो संचालित है स्वयं अतिक्रमणकारियों द्वारा हटा लिया जाए अन्यथा सभी सामान भी जब्त कर ली जाएगी। गौरतलब है कि हुलास गंज में गया -पटना मुख्य मार्ग एस एच फोर के दोनों ओर अवैध तरीके से सड़क किनारे अतिक्रमण कर लिया गया है तथा दूकान संचालित है। फुटपाथ पर चल रहे दूकान के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है तथा दुर्घटनाओं की घटनाएं हमेशा घटती है। तथा स्थानीय लोगों द्वारा हुलास गंज को अतिक्रमण से निजात दिलाने की भी मांग की जाती रही है।
हालांकि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर संचालित दूकान दारों ने बताया कि हमलोगों को दूकान चलाने के एवज में उन गृहस्वामियों को पैसा देना होता है जिनके घरों के आगे सरकारी जमीन पर हमारी दूकान खड़ी है। उन्होंने बताया कि फुटपाथ पर जो दूकानें चल रही है उन दूकान दारों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
अंचलाधिकारी सदाब आलम ने बताया कि हर हाल में हुलास गंज में अतिक्रमण कारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी।











