November 2, 2026 9:45 pm

देशी कट्टा लहराकर फिल्मी डायलॉग के साथ रील बनाना तीन युवकों को पड़ा भारी

जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनोज कुमार

जहानाबाद में सोशल मीडिया पर रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया. अवैध देसी कट्टा के साथ फिल्मी डायलॉग बोलते हुए बनाई गई रील वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक फरार है. मामला शकुराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव का है. दरअसल, शनिवार (22 नवंबर) को तीनों युवक एक कमरे में बंद होकर कट्टा लहराते हुए ‘ऐश कर ले मुसाफिर ये जिंदगी फिर न मिलेगी, जिंदगी अगर मिल भी गयी तो ये जवानी न मिलेगी.’ डायलॉग पर रील बना रहे थे.

वीडियो वायरल होने और पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक युवक अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है. पकड़े गए युवकों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है. इधर इस संबंध में शकुराबाद थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने ऑफ कैमरा बताया कि चुनाव के बाद विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान यह वीडियो सामने आया, जिसमें तीन युवक कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहे थे.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें