November 2, 2026 9:45 pm

आशा दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित

मनोज कुमार (जहानाबाद )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

______ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे आशा दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान डॉ. कुमार ने आशा को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC) समय पर करवाने, उनसे संबंधित सभी आंकड़ों को ऑनलाइन अपडेट करने तथा नियमित टीकाकरण के तहत निर्धारित टीके हर हाल में लगवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी ASHA को निर्देश दिया कि टीकाकरण संबंधी आंकड़ों की U-WIN ऐप पर समय से एंट्री अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करवाएं, ताकि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चल सके।

इसी क्रम में, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी गतिविधियों—जैसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जनजागरूकता कार्यक्रम, गृह-भेंट, परिवार नियोजन, कुपोषण जांच आदि—की विस्तार से समीक्षा की गई। चिकित्सा पदाधिकारी ने सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में BCM श्रीमती समीना कुमारी तथा ब्लॉक मॉनिटर श्री राकेश रंजन भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने आशा को फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर उपयोगी सुझाव दिए।

ASHA दिवस पर आयोजित यह बैठक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने व जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें