रेवाड़ी 20 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
साइबर थाना पुलिस ने स्नैपचैट पर एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने व दोस्ती के लिए दबाव बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव अंशुटले हाल आबाद गांव नानकपुरा दिल्ली निवासी प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
जांचकर्ता के मुताबिक गत 9 जून शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने स्नैपचैट पर अपनी आईडी बनाई हुई थी। चार अप्रैल को उसकी आईडी पर एक युवक ने दोस्ती करने के लिए मैसेज करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने उसके पास अश्लील मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए।
पुलिस ने साइबर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक आरोपी उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव अंशुटले हाल आबाद गांव नानकपुरा दिल्ली निवासी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
#rewari #CrimeNews











