November 2, 2026 11:33 pm

समय से पहले कार्यालय बंद, कर्मचारियों पर वसूली के गंभीर आरोप अधिकारी ने दी सफाई।

मुरली छपरा खंड शिक्षा कार्यालय में मनमानी, शासन आदेश की खुलेआम धज्जियाँ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया बलिया। शासन द्वारा खंड शिक्षा कार्यालय का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है, लेकिन मुरली छपरा खंड शिक्षा कार्यालय में इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों और कई शिक्षकों का आरोप है कि कार्यालय के कर्मचारी और खंड शिक्षा अधिकारी की मनमानी के चलते प्रतिदिन लगभग 3:30 बजे ही कार्यालय बंद कर दिया जाता है। दूर-दराज़ से आने वाले शिक्षक बिना काम कराए ही लौटने को मजबूर हो जाते हैं। एक शिक्षक ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कुछ कर्मचारी विभागीय वसूली में सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते वे जल्दी कार्यालय बंद कर क्षेत्र में निकल जाते हैं। आरोप यह भी है कि खंड शिक्षा अधिकारी के करीबी कुछ शिक्षक मुखबिरी और वसूली कार्य में शामिल रहते हैं, जिसके कारण वे अपने विद्यालय छोड़कर बाहर गतिविधियों में देखे जाते हैं।

बीएसए बलिया मनीष सिंह के मोबाइल नंबर 9453004105 पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा अरविंद कुमार से भी संपर्क का प्रयास किया गया, परंतु उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।

बाद में खंड शिक्षा अधिकारी से पुनः संपर्क होने पर उन्होंने बताया कि “निर्वाचन संबंधी कार्य चल रहा है। यहां तीन कर्मचारी मौजूद हैं। हो सकता है कि कभी कोई कर्मचारी पेपर लेने-देने के लिए बाहर गया हो। कार्यालय बंद करने की बात तथ्यात्मक नहीं है।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें