मानेसर 19 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मानेसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सुब्रोस लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर स्वर्गीय श्री ललित सूरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर में कंपनी कर्मचारियों, आसपास की कंपनी के कर्मचारियों, गांव के लोगों व कॉलेज के छात्रों ने पूरे उत्साह से भाग लिया जिसमें 1765 यूनिट रक्तदान किया ।
रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि, मानेसर मेयर डॉक्टर इंद्रजीत यादव, आईएएस अधिकारी, श्रीमती आदिति सिंघानिया ने दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में छः ब्लड बैंक ने भाग लिया जिसमें रोटरी ब्लड बैंक, संत भगत सिंह, लायंस क्लब, सिविल अस्पताल व आर्मी ब्लड बैंक का सहयोग रहा ।
इस मौके पर कंपनी के सीनियर पदाधिकारी,फाइनेंस हैड एस एस गिल, प्लांट हैड गौरव माकन, एचआर हैड पवन यादव, यूनियन प्रधान हरीश आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने के लिए समाज का आव्हान किया ।











