November 2, 2026 8:05 pm

प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी के 57 हजार 527 किसानों को 11 करोड़ 51 लाख रुपए किए हस्तांतरित

रेवाड़ी, 19 नवंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की गई। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशन में रेवाड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तमिलनाडु के कोयंबत्तूर से केंद्रीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पलवल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. दीपक यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 21वीं किस्त हस्तांतरित की है। इसमें रेवाड़ी जिला के 57 हजार 527 किसानों को 11 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। जिला के पात्र किसानों को जो आर्थिक मदद मिली है, उससे वे कृषि कार्यों को और अधिक सुगमता से कर सकेंगें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष छह हजार की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे और सीमांत किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और यह योजना उसी का एक हिस्सा है। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. कपूर सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया जाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से भूमि के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी चाहिए। प्रधानमंत्री का विजन है कि यदि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जाती है उसका केंद्र बिंदु किसान और मध्यम वर्ग होता है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए भी जागरूक किया।

इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी डा. अजीत ङ्क्षसह, खंड कृषि अधिकारी खोल डा. मनोज, खंड कृषि अधिकारी जाटूसाना डॉ. संजू यादव, खंड कृषि अधिकारी बावल डा. मनोज, तकनीकी सहायक डॉ. अनिल लांबा, डा.मनोज वर्मा, डा. संदीप बजाज, कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत सिंह और डॉ. अनिल सहित जिला के किसान मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें