November 2, 2026 10:46 pm

एनडीए की बम्पर जीत की खुशी में महिलाओं ने शिव चर्चा का किया आयोजन 

मनोज कुमार (जहानाबाद )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एनडीए सरकार के बम्पर जीत की खुशी में मोकिमपुर गांव में महिलाओं द्वारा शिव चर्चा का आयोजन किया गया। वैसे तो इसका आयोजन विभिन्न गांवों में प्रायः होते रहता है लेकिन जब ऐसे आयोजनों का संबंध मतदान और राजनीति से जुड़े तो यह खास बन जाता है।शिव चर्चा में जीविका दिदीयों आंगनबाड़ी से जुड़े महिलाओं के साथ गांव की अन्य महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि शिव चर्चा न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है, जहाँ हर्षोल्लास, भक्ति और भाईचारे का वातावरण देखने को मिलता है। जीविका दिदीयों ने बताया कि एनडीए की सरकार द्वारा जो सहायता स्वाबलंबन को लेकर महिलाओं को दिया गया है उसको लेकर महिलाओं ने विगत चुनाव में भरपूर समर्थन दिया था। हमलोगों ने पुनः एनडीए की सरकार बने इसको लेकर शिवचर्चा का आयोजन करने का मन्नत मान लिया था जिसे आज पुरा किया जा रहा है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें