November 2, 2026 11:15 pm

नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर में “सप्तशक्ति संगम” का भव्य आयोजन।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर,भोजपुर बैरिया में रविवार को “सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथि परिचय से हुई। विद्यालय प्रांगण में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा स्तुति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर आधारित विशेष मंचन ने उपस्थित जनों की तालियाँ बटोरीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्थान से पुष्पा दीदी एवं अध्यक्षता के रूप में मनसा केसरी ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधनों में छात्र-छात्राओं तथा माताओं को संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र उत्थान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं अतिथियों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य, विद्यालय प्रबंधन समिति, आचार्या बहनों—संगीता जी, कंचन जी, निशा जी, प्रीति जी, प्रगति जी—तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति मंत्र के साथ “सप्तशक्ति संगम” का समापन किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में उर्जा, उत्साह और सांस्कृतिक गर्व का अद्भुत वातावरण उत्पन्न किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें