November 2, 2026 9:45 pm

जिला अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में पवन सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। जिला कोटेदार संघ, बलिया (उ.प्र.) ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पवन सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
मधुवनी केन्द्र, तहसील बैरिया निवासी श्री पवन सिंह, पुत्र हीरा सिंह को संगठन ने यह दायित्व देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे शीघ्र ही अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर जिला नेतृत्व को अवगत कराएँगे। साथ ही कोटेदारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
बैठक में संगठन के संरक्षक शिवनाथ सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश मिश्र, सूचना मंत्री संजय राय, विधिक सलाहकार हेमन्त कुमार मिश्र (एडवोकेट, हाईकोर्ट लखनऊ) एवं विधिक सलाहकार आरती गांगुली (एडवोकेट, हाईकोर्ट लखनऊ) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने पवन सिंह को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, समन्वय और सकारात्मक कार्यशैली के साथ आगे बढ़ेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें