November 2, 2026 8:07 pm

रेवाड़ी में श्री गुरु तेग बहादुर साहेब के 350वें शहीदी दिवस 16 को बंद रहेगा ट्रैफिक! पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 15 नवंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

श्री गुरु तेग बहादुर साहेब के 350वें शहीदी दिवस के स्मरणोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा 16 नवम्बर को प्रातः लगभग 10.30 बजे गुरुग्राम से होते हुए कापड़ीवास बॉर्डर के माध्यम से रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी, जहाँ जिला प्रशासन द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा की सुचारू व्यवस्था को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यात्रा निर्धारित वाहनों के साथ दिल्ली रोड स्थित संत कुटिया पहुँचेगी, जहां जिला प्रशासन द्वारा संगत के लिए भव्य स्वागत एवं चाय-जलपान का प्रबंध किया गया है। करीब 700–800 की संगत इस यात्रा के साथ रहेगी। इसके उपरांत करीब 10–12 बुलेट बाइकों पर निसान साहिब के साथ यात्रा अग्रसेन चौक पहुँचेगी। यहां जलपान कार्यक्रम और पारंपरिक गतका प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

सुबह 11.30 बजे यात्रा पैदल आगे बढ़ते हुए भाड़ावास गेट–मोती चौक–गोकल गेट–रेलवे चौक से होकर सरकुलर रोड स्थित रेलवे स्टेशन के निकट गुरुद्वारा सिंह साहब पहुँचेगी, जहाँ संगत लंगर ग्रहण करेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर बाद पैदल ही नाई वाली चौक पहुँचेगी। यहाँ से सभी श्रद्धालु अपने वाहनों में नारनौल के लिए रवाना होंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था

🔹 पैदल यात्रा के दौरान अग्रसेन चौक–भाड़ावास गेट–मोती चौक–गोकल गेट–रेलवे चौक से गुरुद्वारा सिंह साहब तक यात्रा मार्ग पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।

🔹इसी प्रकार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे चौक–कानोड गेट–नाईवाली चौक तक यात्रा मार्ग पर यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।

🔹नाईवाली चौक से रेलवे चौक की ओर जाने वाले वाहन नाईवाली चौक–अग्रसेन चौक–बस स्टैंड मार्ग का उपयोग करें। इसी प्रकार रेलवे चौक से नाईवाली चौक की और जाने वाले वाहन झज्जर चौक–आजद चौक–धारूहेड़ा चुंगी मार्ग का उपयोग करें।

🔹बाहरी वाहनों को बाईपास मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें