जहानाबाद (मनोज कुमार )
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आगामी चुनाव मतगणना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हुलासगंज थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च हुलासगंज ब्लॉक परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, हुलासगंज चौक, विभिन्न टोले-मोहल्लों होते हुए ग्रामीण इलाकों तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल के जवान पूरे अनुशासन और तत्परता के साथ गश्त करते नजर आए।थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि मतगणना दिवस पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी देख लोगों में भरोसा व सुरक्षा की भावना देखने को मिली। ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।











