November 2, 2026 10:26 pm

जिलाधिकारी ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा, तीन दिवस में संयुक्त सर्वे पूर्ण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश* 

जनपद जालौन,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ सीजन-2025 में धान, बाजरा, ज्वार आदि फसलों एवं रबी सीजन 2025-26 की वर्षा से हुई क्षति के संबंध में जनपद में संचालित संयुक्त सर्वे की प्रगति तथा खरीफ सीजन-2025 में गैर ऋणी कृषकों के बीमा प्रस्तावों की जाँच की स्थिति की समीक्षा बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान फसल बीमा कम्पनी के जिला प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि खरीफ सीजन में हुई फसल क्षति के अंतर्गत अब तक 40,280 कृषकों को कुल ₹22,13,78,901 की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष कृषकों को भुगतान की प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जनपद में धान के 2,235, ज्वार के 628 तथा बाजरा के 1,842, कुल 4,705 कृषक बीमित हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विगत दिनों हुई वर्षा से प्रभावित खरीफ सीजन की फसलों (धान, बाजरा, ज्वार) का संयुक्त सर्वे तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर संकलित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि सभी पात्र कृषकों को शीघ्र बीमा क्लेम का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गैर ऋणी कृषकों के बीमा प्रस्तावों की जाँच कार्य शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि फसल बीमा योजना का उद्देश्य कृषकों को प्राकृतिक आपदाओं से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, प्रत्येक पात्र कृषक तक योजना का लाभ समयबद्ध ढंग से पहुँचे यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, समस्त भूमि संरक्षण अधिकारी, समस्त उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं एस.बी.आई. जनरल इंश्योरेन्स कम्पनी लि. के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें