November 2, 2026 9:42 pm

धारूहेड़ा में चाय पर चर्चा कई मुद्दों के लिए उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को सौपा ज्ञापन 

रेवाड़ी 13 नवंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा कस्बा बेस्टटेक सोसायटी मे चाय पर चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने धारूहेड़ा कस्बा में अस्पताल बनवाने के लिए स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री आरती राव को सौपा ज्ञापन । उन्होंने बताया कि धारूहेडा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या न० 48 व 919 पर पड़ता है| इस कस्बे में अंग्रेजों के समय से चली आ रही। आज भी PHC है। कस्बे की आबादी लगभग डेढ़ लाख के करीब है। अस्पताल न होने के कारण आमजन को रेवाड़ी व गुरुग्राम इलाज के लिए जाना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र व राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण दुर्घटनाएँ होती रहती है।

धारूहेडा कस्बा में खेवट संख्या 16/44 खतौनी संख्या 1708 तदादी 96 कनाल 19 मरला वाका सिवाना मौजा धारूहेडा में हरियाणा सरकार की जमीन है जो अस्पताल के लिए उपयुक्त है। रेवाडी के तात्कालीन CMO वर्तमान में बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने इस जमीन का निरीक्षण अस्पताल के लिए किया था। इसके बाद डॉ सुरेन्द्र यादव वर्तमान PMO व पूर्व CMO ने इस के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार को पत्र भी लिखा हुआ है। यहाँ भी बता दे कि अस्पताल निर्माण के लिए डीसी, केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी मिलकर ज्ञापन दिया है। इस के लिए नगर पालिका का प्रस्ताव भी दिया हुआ है। धारूहेडा कस्बा की आबादी को देखते हुए कस्बे में अस्पताल बनाने की जरूर है। दूषित पानी दूषित पानीकी रोक थाम के बारे चर्चा की गई। गौरतलब है कि आरती राव का आज कस्बा में नपा उप चेयरमैन अजय जांगडा, मनोज कुमार, राकेश यादव जोनियावास के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थी। आरती राव का कस्बा में फूलमालाओं से ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। बेस्टटेक सोसाइटी मे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का स्वागत मे उपस्थित रहे।इस मौके पर RWA उप प्रधान धर्मपाल श्योराण, विकास शर्मा, संजय जांगड़ा, पूजा पार्षद, सरोज बाला पार्षद, राहुल जोशी पार्षद, राजकुमार पार्षद, मंगल अग्रवाल, महेंद्र जांगड़ा, सुनीता जांगड़ा, सूबेदार चंद्र बोस, जिला पार्षद रणधीर, अजय पटौता चेयरमैन, नानक चंद खोला, राजेंद्र सैनी, जितेंद्र आदि भी रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें