November 2, 2026 10:26 pm

हुलासगंज में शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न —

जहानाबाद मनोज कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बिहार विधानसभा चुनाव वर्ष 2025 गहमागहमी के साथ आज शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पौ हटते ही मतदाता अपने मतदान की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच गए ।शुरुआती दौर में तो भीड़ काफी कम देखी गई लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की संख्या और पंक्ति दोनों लंबी होती गई ।मतदान केंद्र पर महिलाओं की संख्या सर्वाधिक देखी गई।दावथू के दोनों मतदान केंद्रों के साथ हुलास गंज हाई स्कूल के दोनों मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लम्बी पंक्ति देखी गई। हालांकि की पुरूषों के अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक देखी गई।इस संबंध में उन्होंने बताया कि घर के कामकाज संपन्न करने के बाद इतमीनान से हम मतदान के लिए पहुंचे हैं ।मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया ।लोग अपने बारी का पंक्ति में रहकर इंतजार करते देखे गए ।इस दौरान मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की प्रति नियुक्ति कर दी गई थी हालांकि मतदान के दौरान क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र से अप्रिय वारदात की खबर नहीं मिली है।

मतदाताओं ने मतदान में भाग ले रहे लोगों के उत्साह और रूझान के संबंध में बताया कि घोसी की राजनीति में आज एक अहम मोड़ आ गया है। यहां महागठबंधन और एनडीए की बीच कांटे का काफी रोचक मुकाबला तय हो गया है।दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग के साथ अब चारों तरफ बस एक ही सवाल गूंज रहा है-किसके सिर ताज बंधेगा और बिहार की नई सरकार राज्य को किस दिशा में ले जाएगी। इस चुनाव में सिर्फ सत्ता का खेल ही नहीं दिखा, बल्कि जनता ने यह भी साफ कर दिया कि वे सिर्फ वादों से नहीं, बल्कि विकास और भरोसे से प्रभावित होती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें