November 2, 2026 11:09 pm

बिहार में बीस बर्ष पूर्व कुछ था जी कुछ नहीं था —नीतीश कुमार

जहानाबाद (मनोज कुमार )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हुलास गंज में एक महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में आज के बीस बर्ष पूर्व 24नबम्बर 2005को जब सरकार बनी तो प्रदेश का बहुत बुरा हाल था।शाम होने के बाद कोई घर से नहीं निकलता था पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी और बिजली का अता पता नहीं था। लेकिन अब किसी प्रकार का डर भय  नहीं है। प्रेम और भाईचारा का माहौल है। इस तरह उन्होंने बिहार में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास का एक खाका पेश किया तथा बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए एक बार फिर एनडीए के सरकार को बनाने में लोगों की सहयोग की मांग की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव बर्ष 2025 के चुनावी प्रचार के दौरान हुलास गंज में चुनावी  सभा को संबोधित किया ।  इस दौरान  उन्होंने बिहार को विकसित करने के अपने प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि बिहार एक बार फिर विकसित बिहार बन चुका है, जहां अब न डर है न भय है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली जैसी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी जनता के सामने रखा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिहार के सभी घरों के एक सदस्य को रोजगार के लिए दस हजार रुपए दिए गए हैं,।। वे एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करके मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। बिहार में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ाने और विकास की बात कई जगहों पर कही है।इस चुनावी दौर में उनके भाषणों में विकास कार्यों और सामाजिक समरसता की बातें प्रमुख हैं, और वे अपने अनुभव और पिछले कार्यकाल के आधार पर फिर से मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। चुनाव प्रचार का दूसरा चरण 9 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा और मतदान 11 नवंबर को होगा।इस प्रकार, नीतीश कुमार की चुनावी सभाएं बिहार के विकास कार्यों को उजागर करने और मतदाताओं को एनडीए के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए केंद्रित रहा। उन्होंने घोसी विधान सभा के एनडीए के प्रत्याशी ऋतुराज कुमार तथा मकदूमपुर के लोजपा रामविलास के प्रत्याशी रानी कुमारी को तीर छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की लोगों से अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें