November 2, 2026 10:42 pm

दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित बालअपचारी गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। जनपद बलिया की बांसडीह रोड पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग, तलाशी एवं दबिश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छाता रेलवे क्रॉसिंग के पास से समय लगभग 1:40 बजे अभियोग मु0अ0सं0 214/25 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित बालअपचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बालअपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें