संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया। थाना बांसडीह रोड पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शराब एक कार में छिपाकर लाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष बांसडीह रोड वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।
*मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई*
शुक्रवार (07 नवम्बर 2025) को उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग, तलाशी व दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। सूचना पर थाना स्थानीय में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 215/2025, धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम व 207 एमवी एक्ट के तहत ग्राम बिगही के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
धर्मराज महतो, पुत्र रामदेव महतो, निवासी मानसी, थाना मानसी, जनपद खगड़िया (बिहार), वर्तमान पता—180 गाजियाबाद, बाम्बे कॉलोनी, थाना सिहानी गेट, जनपद गाजियाबाद, उम्र 40 वर्ष। संतोष कुमार गुप्ता, पुत्र स्व. रामचंद्र, निवासी जमालपुर कला माधोपुर, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया, उम्र 45 वर्ष।
*बरामदगी*
अभियुक्तों की कार (UP 78 CK 0040) से कुल 500 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 225 टेट्रा पैक, 8पीएम के 230 टेट्रा पैक, तथा रेड रशियन ब्रांड के 45 टेट्रा पैक शामिल हैं। प्रत्येक टेट्रा पैक में 180 एमएल शराब भरी थी, इस प्रकार कुल 90 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
*पुलिस की कार्रवाई*
बरामद कार को सीज करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।











