November 2, 2026 7:56 pm

*गंगापुर रामगढ़ में भव्य देव दीपावली और गंगा आरती का आयोजन*

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम, गंगापुर रामगढ़ के तत्वाधान में *मां गंगा की भव्य आरती और देव दीपावली* का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में दीपों की रौशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और भक्तों ने *“हर हर गंगे”* के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

इस अवसर पर *कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन (KSW Foundation)* के संस्थापक श्री विवेक तिवारी ने काशी विश्वनाथ, वाराणसी से पधारे विद्वान पंडितों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

वहीं गुरुकुलम के संस्थापक *श्री मोहित पाठक जी* ने संस्था के सभी सदस्यों के साथ-साथ द्वाबा क्षेत्र से आए *द्वाबा वाले भईया सोनू जी* और *बादल जी* को भी सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा और संस्कृति के संगम की झलक देखने को मिली।

भव्य दीपोत्सव ने सभी के हृदयों में श्रद्धा और सकारात्मकता का संचार किया। 🪔

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें