November 2, 2026 10:41 pm

अब तो पहले वाले ना तो जद यू पार्टी रही और ना ही नीतीश कुमार रहे ————दीपांकर भट्टाचार्य 

मनोज कुमार (जहानाबाद बिहार )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हुलासगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि ना तो अब पुरानी वाली जद यू पार्टी रह गई और ना ही नीतीश कुमार ।उनके चारों तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जिनके ईसारे पर पार्टी चल रही है ।

गौरतलब है कि घोसी विधानसभा क्षेत्र के चार जगहों हुलासगंज लखवार मोदनगंज एवं काको में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि हर हाल में महागठबंधन की सरकार बननी है। लोग 11 नवंबर को बढ़कर मतदान में हिस्सा लें। उन्होंने राज्य सरकार के कुछ वैसे योजनाओं को जो बिहार सरकार के द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है उसे नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से पटना और कई सालों से दिल्ली में एनडीए की सरकार है लेकिन इस चुनाव में ये लोग 20 साल पहले वाले बिहार में जंगल राज की बात करते हैं और 20 साल आगे विकसित बिहार का सब्जबाग दिखाते हैं ।वह इस बात का जवाब नहीं देते हैं कि उनके राज्य में बिहार में गरीबी बेरोजगारी पलायन और कर्ज का बोझ बढ़ा है। शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है ।उन्होंने अडानी अंबानी पर भी तंज कसते हुए बताया कि एनडीए सरकार द्वारा अदानी एवं अडाणी को लूट की खुली छूट दे रखी है। जबकि इंडिया गठबंधन सरकार ने जब हर परिवार में एक सरकारी नौकरी और सुनिश्चित रोजगार देने की बात की है तो कहते हैं कि पैसा कहां से आयेगा ।भूमि हीनो की आवास के लिए जमीन की मांग की जाती है तो कहते हैं की जमीन कहां है। दूसरी और अडानी को मुफ्त देने के लिए जमीन सरकार उपलब्ध करा देती है। इन्होंने वर्तमान में जातिगत जनगणना रिपोर्ट आने के बाद आरक्षण के दायरा को बढ़ाने की भी वकालत की ।उन्होंने बताया कि जब विधानसभा से कैबिनेट से पारित हो चुका है तो सरकार इसे जानबूझकर लंबित रखकर गरीबों के साथ अन्याय करना चाहती है ।सभा को जिला सचिव रामाधार सिंहएवं झारखंड के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें