November 2, 2026 7:56 pm

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद है। बुधवार को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए समुचित समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाट पर सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद उस्मान, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश, सिटी मजिस्ट्रेट बलिया सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पुण्य स्नान कर सकें और पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें