November 2, 2026 11:38 pm

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा परेड की सलामी ली गई

रेवाड़ी 4 नवंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी पुलिस लाईन में जवानों की परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस द्वारा परेड की सलामी ली गई, सलामी के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत जवानों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाई। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे है। परेड में जिला रेवाड़ी के थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज सहित पुलिस कार्यालय व जिला में तैनात सभी जवानो ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नाकाबंदी ड्यूटी के दोरान सभी जरूरी निर्देशो बारे जवानो को ब्रीफ कर, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर दंगा नियंत्रण करने के लिए पुलिस टीमों ने अभ्यास किया।पुलिस अधीक्षक ने सभी बाइक राइडर्स व इआरवी डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बाइक राइडर्स व ईआरवी डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को अपने थाना क्षेत्र के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाइक राइडर्स व ईआरवी डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को अपने थाना अधिकार क्षेत्र में आने वाले एटीएम, बैंक, स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी बिल्डिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो तो बिना किसी देरी के समय पर पहुँच कर निदान किया जा सके।उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त व नाकाबंदी के दौरान सभी पुलिस कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट पहने हुए हो तथा रात्रि नाकाबंदी के दौरान नाका पर बैरिकेट सही तरीके से लगे हो तथा प्रत्येक वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डायल 112 व राइडर्स पर तैनात पुलिसकर्मी आपस में तालमेल बनाए रखें ताकि अपराध पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने जरनल परेड में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवानों को नेक नियति व ईमानदारी से मिलकर काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करें। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा समाज हित में कार्यों करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा प्राथमिकता के आधार पर उनकी सुनवाई कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने की कोशिश करनी चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें