November 2, 2026 9:38 pm

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर बलिया में ट्रैफिक व्यवस्था जारी, भारी वाहनों पर नो-एंट्री 4-5 नवम्बर तक।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद बलिया में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था लागू की है। 4 व 5 नवम्बर 2025 को गंगा स्नान व भृगु मुनि, दर्दर मुनि तथा बालेश्वरनाथ जी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन, नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

नो-एंट्री व डायवर्जन व्यवस्था 4 नवम्बर सुबह 8 बजे से 5 नवम्बर रात 12 बजे तक *दुबहड़*: बैरिया की ओर से आने वाले भारी वाहन दुबहड़ थाना के पास रोके जाएंगे। नरहीं व फेफना जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार–बांसडीह–सुखपुरा–गड़वार त्रिकालपुर तिराहा होते हुए जाएंगे।

*शंकरपुर तिराहा बांसडीह रोड*: रेवती, सहतवार, बांसडीह की ओर से आने वाले भारी वाहन रोके जाएंगे। नरहीं, रसड़ा या फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा–गड़वार मार्ग से जाएंगे।

*हनुमानगंज*: सिकंदरपुर से आने वाले भारी वाहन हनुमानगंज चौकी पर रोके जाएंगे। नरहीं-फेफना जाने वालों को सुखपुरा–गड़वार मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

*फेफना तिराहा*: रसड़ा व नरहीं से आने वाले भारी वाहनों को रोका जाएगा। बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार–सुखपुरा–बांसडीह–सहतवार होकर जाएंगे।

*अगरसंडा*: गड़वार से आने वाले भारी वाहन अगरसंडा पर रोके जाएंगे। बैरिया-हल्दी जाने वाले वाहन सुखपुरा–बांसडीह–सहतवार मार्ग से जाएंगे।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग व बैरियर व्यवस्था। यह व्यवस्था 4 नवम्बर शाम 3 बजे से कार्तिक पूर्णिमा स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

*अमृतपाली हॉली क्रॉस स्कूल के पास*: बांसडीह की ओर से आने वाले चार/तीन पहिया वाहन यहीं रोके जाएंगे।

*महावीर घाट*: स्नान घाट मार्ग पर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

*पॉलिटेक्निक तिराहा*: सहतवार, रेवती, बांसडीह दिशा से आने वाले वाहन पॉलिटेक्निक मैदान में पार्क किए जाएंगे क्षमता 700-800 वाहन।

*बहादुरपुर पुलिया जनेश्वर मिश्र रोड*: सभी वाहन यहीं डायवर्ट होकर पार्क होंगे।

 

*गढ़वार रोड (सावित्री नगर कॉलोनी)*: गढ़वार व नगरा दिशा से आने वाले वाहन यहां रोके जाएंगे; पास के मैदान में 100–150 वाहनों की पार्किंग।

 

*माल्देयपुर मोड़ तिराहा*: रसड़ा, नरहीं, फेफना की ओर से आने वाले वाहन यहां पार्क किए जाएंगे।

*पिपरा माफी ढ़ाला*: बैरिया, हल्दी, दुबहड़ से आने वाले वाहनों को यहीं रोका जाएगा; पार्किंग व्यवस्था जमुआ बंधे तक रहेगी। दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

मिढ्ढी से आगे रेलवे स्टेशन के पीछे 100–150 वाहन।

टीडी कॉलेज ग्राउंड 1500–2000 वाहन।

काजीपुरा रेलवे मैदान 100–150 वाहन।

रामलीला मैदान, जापलिनगंज 1200 वाहन।

सतीशचंद्र कॉलेज परिसर 4000 वाहन

टाउन हाल ग्राउंड 550 वाहन।

ई-रिक्शा संचालन व्यवस्था।

रूट-1: बहादुरपुर से आने वाले ई-रिक्शा कुँवर सिंह चौराहा तक ही चलेंगे।

रूट-2: फेफना, सागरपाली, माल्देयपुर दिशा से आने वाले ई-रिक्शा चित्तूपांडेय चौराहा तक।

रूट-3: हल्दी, दुबहड़ से आने वाले पिपरा माफी ढ़ाला तक।

रूट-4: बांसडीह रोड से आने वाले एनसीसी तिराहा तक।

रूट-5: मिढ्ढा से आने वाले रोडवेज बस स्टैंड तिराहा तक।

*विशेष छूट*

फायर सर्विस, एम्बुलेंस, और प्रशासनिक वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त रखा गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें