जहानाबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मनोज कुमार
बर्ष 2025 ,फिर से नीतीश ——–डा अरूण कुमार
स्वामी परांकुशाचार्य संस्कृत महाविद्यालय में एनडीए के एक चुनावी सभा को सोमवार को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अरूण कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया कि बर्ष 2025मे फिर से नीतीश कुमार के हाथों में बिहार के सत्ता की बागडोर होगी। उन्होंने जंगल राज की याद दिलाते हुए नीतीश कुमार को सत्ता सौंपने तक की अपने सहयोग के बारे में बताया।बतौर सांसद उदेरा स्थान बीयर,कंदौल में पावर ग्रिड निर्माण में अपनी भूमिका से लोगों को रूबरू कराया। जहानाबाद में नेशनल हाईवे,बंधु गंज पुल, पुनपुन नदी पर बराज,मंडई बीयर के निर्माण शुरू करने समेत अन्य कार्यों को अपनी उपलब्धियों के रूप में गिनाया। बड़ी संख्या में सभा में शिरकत कर रहे लोगों को आश्वस्त करते हुए बताया कि अब हम अपने पुत्र को विरासत सौंप रहे हैं विश्वास है कि आपकी सेवा बिल्कुल ईमानदारी से करेंगे।
इसके पूर्व सभा को स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया। एनडीए के उम्मीदवार रितुराज ने भी लोगों से मदद की अपील की। उन्होंने बताया कि एनडीए की सरकार निश्चित तौर पर बनेगी तथा घोसी में विकास को एक नया गति एवं आयाम दिया जाएगा।











