November 2, 2026 10:35 pm

बकरी विवाद में महिला की मौत के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। जनपद बलिया की सिकन्दरपुर पुलिस ने बकरी विवाद के दौरान महिला की मौत के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रजिन्दर नट पुत्र स्व. कमला नट निवासी चकखान, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया को नगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को स्थानीय थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उसकी बकरी रजिन्दर के घर चली जाने पर विवाद हुआ। इस दौरान रजिन्दर व उसके परिजनों ने शिकायतकर्ता की पुत्रवधू व नाती को बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुत्रवधू को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाती का इलाज जारी है। घटना के संबंध में थाना सिकन्दरपुर पर मुकदमा संख्या 328/2025, धारा 115(2), 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम जिसमें उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सरोज और कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव शामिल थे ने तत्परता दिखाते हुए वांछित आरोपी को दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें