November 2, 2026 8:48 pm

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया ददरी मेला स्थल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। ददरी मेला के सफल एवं सुरक्षित आयोजन के मद्देनज़र सोमवार को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट बलिया, सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें