November 2, 2026 9:44 pm

नगरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, पुलिस अधीक्षक के अभियान को मिली सफलता।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद बलिया की नगरा पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना नगरा के उपनिरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा अपनी टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान में लगे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 142/2025, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त डिहवा चट्टी के पास मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त आदित्य कुमार यादव उर्फ मन्नू पुत्र पतिराम यादव, निवासी बालूपुर, थाना खेजुरी, जनपद बलिया, उम्र लगभग 22 वर्ष को समय लगभग 10:05 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें