संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बलिया।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद बलिया में विभिन्न स्थानों पर महिला चौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा दलों द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा पंपलेट्स वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विभिन्न थानों की महिला सुरक्षा टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में चौपालों का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के अत्याचार या शोषण की स्थिति में समझौता न करने की प्रेरणा दी गई।
चौपालों में प्रतिभागी महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 102, 108, 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
*बालिकाओं को दी गई ‘गुड टच-बैड टच’ व साइबर सुरक्षा की जानकारी*:-
एंटी रोमियो टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी असहज या अनुचित स्पर्श की स्थिति में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही बालिकाओं को साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की शिकायत डायल 112 या मिशन शक्ति टीम से करने को कहा गया।
*महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की दी गई जानकारी*:-
अभियान के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे —
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
*एंटी रोमियो टीम की सख्ती, संदिग्धों को दी चेतावनी*:-
सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने धार्मिक स्थलों, पार्कों, कोचिंग सेंटरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त करते हुए संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। अनावश्यक रूप से घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनी दी गई और आवश्यकतानुसार कार्रवाई भी की गई।
*मिशन शक्ति का उद्देश्य*:-
जनपद बलिया पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण बनाने और जन सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक कदम है।











