November 2, 2026 11:15 pm

खैरटिया में सिंचाई विभाग की जमीन पर दबंगों का कब्जा, ग्रामीणों में रोष

लखीमपुर खीरी। खैरटिया नए पिंड गांव में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग हर साल सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर वहां गेहूं की बुवाई करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन दबंगों के पास पहले से ही अपनी जमीन मौजूद है, फिर भी वे सरकारी भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग गरीबों को जमीन न देकर बड़े लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करने में सफल हो रहे हैं वहीं, सरकार की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद खैरटिया गांव में सिंचाई विभाग की जमीन पर ट्रैक्टरों से जुताई कर गेहूं बोने की तैयारी की जा रही है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सरकारी भूमि को मुक्त कराया जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें