November 2, 2026 9:43 pm

मझगई थाना क्षेत्र में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन बना मूकदर्शक

लखीमपुर खीरी। मझगई थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। हैरानी की बात यह है कि ये सब कुछ मझगई थाने से चंद कदमों की दूरी पर धड़ल्ले से हो रहा है। पलिया–निघासन स्टेट हाईवे से सटे बनघुसरी स्कूल के पास खनन माफिया खुलेआम मिट्टी खनन कर रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह खामोश है जानकारी के अनुसार, खनन माफिया पलिया थाना क्षेत्र से आकर मझगई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। दिन के उजाले में मिट्टी से भरी ट्रालियां सड़क पर दौड़ती दिखाई देती हैं, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगती — या फिर जानकर भी अनजान बना हुआ है जब इस संबंध में राजस्व विभाग के अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि “हमें इस मामले की जानकारी नहीं है।” अधिकारियों की यह अनदेखी और चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। सवाल यह है कि आखिर कब तक खनन माफियाओं पर कार्रवाई से परहेज किया जाता रहेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें