November 2, 2026 11:27 pm

सरदार पटेल जयंती पर लखीमपुर में एसएसबी की साइकिल व बाइक रैली, दिया एकता और अखंडता का संदेश

लखीमपुर खीरी देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक लखीमपुर क्षेत्र स्थित मझरा फॉर्म एसएसबी कैंप से 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा एक भव्य “Run for Unity” रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कमांडेंट श्री राजन कुमार श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई रैली की शुरुआत सुबह एसएसबी कैंप परिसर से हुई, जहां जवानों ने एकजुट होकर सरदार पटेल को नमन किया और राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इसके बाद साइकिल और बाइक सवार जवानों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ रैली को आगे बढ़ाया। रास्ते भर जवानों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “जहां एकता वहां शक्ति” जैसे नारे लगाते हुए लोगों को एकता और अखंडता का संदेश दिया रैली का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं में सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, उनके देशप्रेम और एकजुट भारत के सपने को जागृत करना था। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि सरदार पटेल ने जिस भारत की एकता की नींव रखी, उसे बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन हमें याद दिलाता है कि जब हम सब मिलकर काम करते हैं तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं रहती। सरदार पटेल ने जिस एक भारत की कल्पना की थी, वही आज हमारे मजबूत लोकतंत्र की पहचान है रैली में शामिल एसएसबी जवानों ने अनुशासित कदमताल के साथ देशभक्ति का परिचय दिया। इस मौके पर कई अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की रैली के अंत में देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पूरा कार्यक्रम देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ और “Run for Unity” रैली लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का प्रतीक बन गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार के साथ बलिराम की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें