Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाशनगर चौकी क्षेत्र के शंकर नगर गांव में शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे आपसी विवाद में एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और रिंच से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंटू यादव पुत्र रामरिखी यादव टोला शिवन राय से बीज लेकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। तभी घर से लगभग 100 मीटर पहले सुमंत यादव पुत्र सोना यादव, मंटू जो ट्रैक्टर चला रहा था, ने कथित रूप से उसे कुचलने का प्रयास किया। मंटू किसी तरह बचकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। करीब 15 मिनट बाद आरोपित सुमंत यादव अपने परिवारजनों और समर्थकों के साथ कुल लगभग 10–15 लोग हथियारों से लैस होकर प्रार्थी के घर पर चढ़ आए और जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हुई मारपीट में रामरिखी यादव को गंभीर चोटें आईं उनका सिर और नाक कट गया तथा हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इसी घटना में परमात्मा यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में किया गया। वहीं तारकेश्वर यादव और अजय यादव को भी गम्भीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद अजय को गंभीर स्थिति में बलिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। अमित यादव, जो प्रार्थी का नाती बताया जा रहा है, के सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। रामरिखी यादव, परमात्मा यादव ने बयान दिया है कि हमले में शामिल लोगों में सोना यादव पुत्र शिवशंकर यादव, सुमंत यादव पुत्र सोना यादव, शैलेश यादव पुत्र सोना यादव, मंटू यादव पुत्र चलबीधर यादव, फौजदार यादव पुत्र स्व. जमुना यादव, रामबली यादव, रामप्यारे यादव, रामपुकार यादव पुत्रगण सुबेदार यादव, अभिषेक यादव पुत्र अदालत यादव, कृष्णा यादव पुत्र शिवशंकर यादव समेत कुछ अज्ञात लोग शामिल थे, रामरिखी यादव परमात्मा यादव ने आरोप लगाया है कि इन सभी लोगों पर गंभीर धारा 173 बी एन एस के तहत धारा 109(1), धारा 117(2) व धारा 191(2)लगने के बाद भी तत्कालीन बैरिया थाना प्रभारी द्वारा आज तक इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। जो ये सभी बेखौफ घूम रहे हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी के लिए जयप्रकाशनगर चौकी प्रभारी से बात किया गया उन्होंने बताया कि विवेचना चल रहा है।











