November 2, 2026 8:07 pm

#balliapolice मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। थाना मनियर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 150 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व रासायनिक पदार्थ बरामद किए हैं। साथ ही लगभग 2200 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में कार्यरत मनियर पुलिस टीम को मिली।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को उ0नि0 अंकित कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा अवैध शराब की तस्करी रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बहेरापार पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं

सुनील गोंड पुत्र परमात्मा गोंड निवासी ग्राम पिलुई, थाना मनियर, उम्र 32 वर्ष।

सनोज राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी दियारा टुकड़ा नं.-02, थाना मनियर, उम्र 30 वर्ष।

अंशु चौहान पत्नी पंकज चौहान निवासी दियारा टुकड़ा नं.-02, थाना मनियर, उम्र 30 वर्ष।

पुलिस ने मौके से 2 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 1 किलोग्राम फिटकरी, 2 किलोग्राम नमक, शराब बनाने के उपकरण 2 तसले, 2 बटुए, 1 हैंडपंप, 2 लोहे के ड्रम, 1 फावड़ा, 2 नलकी, 1 सिलेंडर व चूल्हा बरामद किया।

इसके अतिरिक्त 05 जरीकैनों में लगभग 150 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि करीब 2200 लीटर लहन को नष्ट किया गया।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मनियर पर मु0अ0सं0 213/2025, धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम एवं धारा 274, 275 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। तीनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें