November 2, 2026 6:55 pm

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने राव इंद्रजीत सिंह एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर राजस्थान की ओर से आने वाले प्रदूषित व बरसाती पानी निकासी को लेकर बैठक कई मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली/गुरुग्राम
चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिल्ली – जयपुर नेशनल हाईवे की प्रमुख समस्याओं को उठाते हुए उनके जल्द समाधान के निर्देश अधिकारियों को देने की बात कही। गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन फ्लाईओवरों का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए और समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। इस दौरान सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव उमाशंकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 


बैठक में राव ने एक बार फिर धौला कुआं से मानेसर एलिवेटेड रोड बनाने की अपनी मांग को दोहराते हुए गडकरी को अवगत करवाया कि महीपालपुर फ्लाईओवर को पार करने में ही आमजन को करीब आधा घंटे से अधिक का सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिपालपुर के नजदीक स्थित हवाई अड्डे के चलते तकनीकी कारणों से अधिकारी एलिवेटेड रोड में कमियां निकाल रहे हैं। इसलिए संभव हो इसे महिपालपुर के बाद से शुरू कर हरियाणा बार्डर तक तो एलिवेटेड निर्माण का कार्य यथाशीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने एक बार फिर अधिकारियों से कहा कि वे महिपालपुर के नीचे से आने वाले ट्रैफ़िक को सर्विस लेन के जरिए गुरुग्राम व कापासहेड़ा की ओर मोड़े और नेशनल हाईवे पर चढ़ने वाले ट्रैफिक का कट बंद करें ताकि जाम से राहत मिल सके।
राव ने गडकरी बताया कि भविष्य में मानेसर तक सिग्नल फ्री ट्रैफिक करने की योजना पर भी अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। बैठक में राव ने पंचगांव चौक पर निर्माणाधीन टोल के काम को तेज गति से पूरा करने, मानेसर में बनाए जाने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण को एनएसजी गेट से आगे बढ़ाकर पहाड़ी तक मिलाने की मांग को रखा, जिस पर गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बारे में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। राव ने बैठक में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी नैशनल हाईवे के निर्माण की धीमी रफ्तार पर निर्माणाधीन एजेंसियों को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि निर्माणाधीन एजेंसी बार बार अपनी डेडलाइन अनेक बार मिस कर चुकी हैं। ऐसे में एजेंसियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए।
राव ने गडकरी को बताया कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईवर का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है, वहाँ सर्विस लेन का निर्माण हो रहा है। भविष्य में मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण के शुरू होने के बाद जाम की परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों की यात्रा को सुलभ बना सकेगा। इसलिए इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
राव ने रेवाड़ी के बावल चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिछले 3 माह से रुके हुए कार्य के बारे में गडकरी को अवगत करवाते हुए कहा कि ठेका लेने वाली एजेंसी की लापरवाही से पिछले दिनों वहां दुर्घटना में लोगों की जान गई। वहीं मानसून के दौरान कई किलोमीटर लंबे जाम से लोगों को जूझना पड़ा। राव ने कहा कि एजेंसी की लापरवाही के चलते आज भी धूल के गुब्बार वातावरण को प्रदूषित करने के साथ रोड की खराब स्थिति लोगों को परेशानी का सबब बन रही है। गडकरी ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से बावल फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण के संबंध में जवाब तलब करते हुए कहा कि जनवरी माह में तक काम को पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। राव ने कहा कि वहां सड़क की स्थिति बदहाल है उसे तुरंत ठीक किया जाए। जिस पर गडकरी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में नेशनल हाईवे 152 डी के बागोत एग्जिट वह एंट्री प्वाइंट पर चर्चा हुई, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही इसके समाधान को एक रिपोर्ट मंत्रालय को प्रस्तुत करेंगे। राव ने कहा कि इस्टेट हाईवे से जोड़ने के लिए बाघोत के पास एंट्री व एग्जिट का प्रावधान किया जाना चाहिए। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर उजिना के एंट्रीपॉइंट सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर राजस्थान की ओर से आने वाले प्रदूषित व बरसाती पानी निकासी को लेकर बैठक में हुई चर्चा
बैठक में अलवर से सांसद व केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी रहे मौजूद।बैठक में दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे स्थित धारुहेडा में भिवाड़ी की ओर से आने वाले प्रदूषित व बरसाती पानी के कारण नेशनल हाईवे पर बाधित होने वाले यातायात के मुद्दे पर गहन चर्चा की गई। बैठक में अलवर से सांसद व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से भिवाड़ी के औद्योगिक दूषित पानी के शुद्धिकरण के लिए संसाधन का निर्माण आरंभ कर दिया था और दिसंबर में इनका निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। इन निर्माण के बाद भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का करीब 34 एमएलडी औपचारिक भिवाड़ी में ही किया जा सकेगा। उन्होंने बैठक में बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाले औद्योगिक प्रदूषित पानी को निर्माण पूरा होने के बाद काफी हद तक नियंत्रित कर लिया जाएगा।
बैठक में भिवाड़ी की ओर से आने वाले बरसाती पानी व धारुहेडा के बरसाती पानी को नेशनल हाईवे से करीब छह किलोमीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए साहबी नदी तक पहुंचाने के बारे में विचार किया गया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें