तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। जनपद बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बैरिया पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग प्रकरणों में झगड़ा-फसाद कर शांति भंग करने वाले 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के दिशा-निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्व जो क्षेत्र की शांति व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, उपनिरीक्षक मयंक कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, ओम प्रकाश, देवाश्रय यादव तथा कांस्टेबल संदीप यादव।











