November 2, 2026 8:07 pm

बैरिया पुलिस ने गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना बैरिया पुलिस ने मानवीय पहल दिखाते हुए गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने बैरिया पुलिस टीम का आभार जताया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत मिली है। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया के नेतृत्व में की गई।

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग लोगों ने बाजार जाते समय अपने मोबाइल गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। बैरिया पुलिस ने मोबाइलों की गुमशुदगी CEIR पोर्टल पर पंजीकृत कर सर्विलांस सेल बलिया एवं साइबर हेल्प डेस्क की मदद से खोजबीन शुरू की। अथक प्रयास के बाद पुलिस टीम ने दोनों मोबाइल बरामद कर उन्हें नियमानुसार उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल फोन VIVO Y17,

Redmi मोबाइल, बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक पन्नालाल, उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा कांस्टेबल विकास ओझा थाना बैरिया, जनपद बलिया।

 

मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने बैरिया पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें