Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बलिया ।थाना बांसडीह पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पुलिस टीम ने मारपीट और हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में की गई। दिनांक 24 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते कस्बा बांसडीह निवासी अमरनाथ तुरैहा के भाइयों धर्मेन्द्र, महेश, जितेन्द्र और गनेश तुरैहा पर गांव के ही कुछ लोगों ने द्वारिका प्रसाद सिंह महाविद्यालय के पास लाठी-डंडा, फरसा और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में महेश तुरैहा का हाथ टूट गया, जबकि अन्य तीनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने पीड़ितों का मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के संबंध में थाना बांसडीह पर मु.अ.सं. 248/25 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 117(2), 115(2), 352, 351(3), 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी घटना को लेकर हरेकृष्ण वर्मा निवासी रजवारबीर ने भी पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप था कि उनके पुत्र कुश वर्मा को पुरानी रंजिश में विपक्षी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीचबचाव में आए लव वर्मा और पंकज वर्मा को भी गंभीर चोटें आईं।
इस मामले में मु.अ.सं. 249/25 धारा 191(2), 191(3), 190/109(1), 74, 115(2), 352, 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को थाना बांसडीह के उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पंकज वर्मा एवं लव वर्मा पुत्रगण हरेकृष्ण वर्मा निवासी रजवारबीर शाहपुर को ग्राम रजवारबीर कस्बा बांसडीह से सुबह 10:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।











