November 2, 2026 9:38 pm

छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया बैरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन दल, जल पुलिस, पीएसी, बचाव दल एवं स्थानीय प्रशासन को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
उधर, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो० फहीम कुरैशी ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों के घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील घाटों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि छठ महापर्व को शांति, स्वच्छता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें