November 2, 2026 10:31 pm

अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दुबहड़ पुलिस ने दबोचा।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े मुकदमे के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहड़ की टीम ने यह गिरफ्तारी की।
मामला उस समय सामने आया जब वादी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को रामजी पुत्र स्व. राजकुमार पासवान निवासी कछुआ, थाना दुबहड़, जनपद बलिया बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 117/2025 धारा 137(2), 87, 351(3), 64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनांक 26 अक्तूबर 2025 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह टीम क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने उग्रसेनपुर ढाला के पास से वांछित आरोपी रामजी पुत्र स्व. राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें