November 2, 2026 9:41 pm

भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी के द्वारा शंख प्रक्षालन क्रिया संपन्न

लखीमपुर खीरी भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आज वंदन गार्डन में शंख प्रक्षालन क्रिया का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट” ने की तथा संचालन जिला मंत्री शिवराम वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय प्रधान नरेश चन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही शंख प्रक्षालन एक प्रकार की कायाकल्प क्रिया है, जिसे वर्ष में दो बार ऋतु परिवर्तन के समय किया जाता है। इस क्रिया से शरीर की सम्पूर्ण आहार नली की सफाई होती है, वात-पित्त-कफ का संतुलन बनता है, पुरानी कब्ज दूर होती है तथा शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं जिससे शरीर पूर्णतः स्वस्थ बनता है आज के कार्यक्रम में कुल 97 साधक-साधिकाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ अर्जित किया कार्यक्रम में जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों में अशोक कुमार तोलानी (संगठन मंत्री क्षेत्रीय प्रधान), कमल किशोर बरनवाल, अरविन्द कुमार वर्मा, श्रीपाल वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव, बी.के. बंसवार, राजेश श्रीवास्तव, दिलीप त्रिपाठी, गजराम सिंह, गोपाल दास गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे महिला पदाधिकारियों में कामिनी मिश्रा (जिला मंत्री), डॉ. सुशीला सिंह (संगठन मंत्री), सुनीता सिंह (क्षेत्रीय प्रधान) समेत रचना बरनवाल, विधु मिश्रा, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, के.पी. त्रिपाठी, उमा शंकर त्रिपाठी, रामजी पुरी, डॉ. एस.पी. वर्मा, राज नारायण वर्मा, राजीव मिश्रा आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया क्रिया के पश्चात प्रतिभागियों को खिचड़ी और देशी घी का प्रसाद दिया गया तथा उचित परहेज संबंधी निर्देश भी बताए गए। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें