Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 26 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
सीआईए टीम ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम के रूप में हुई है। जांचकर्ता के मुताबिक सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 22 अक्टूबर को शाम के समय वह अपनी बेटी के साथ शास्त्री चौक माडल टाऊन से अस्पताल की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक बाइक आए और उसके गले से एक मंगलसूत्र व एक धागे में सोने व चांदी के दो लोकेट को छिन्न कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीआईए ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव रसनाली निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।











