Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिंगाही खीरी: ग्राम ऐली, नौरंगाबाद सिंगाही में गायत्री शक्तिपीठ निघासन के तत्वावधान में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक नौ कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री प्रज्ञा पुराण कथा का दिव्य आयोजन शुरू हो गया है यह आयोजन गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं शुभारंभ के अवसर पर सरयू नदी ढखेरवा खालसा से क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम ऐली में स्थापना की आयोजकों ने बताया कि कथा व महायज्ञ में आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कार निर्माण व समाज जागरण का संदेश दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों से इस पावन अवसर पर सपरिवार शामिल होकर जीवन को मंगलमय बनाने का आह्वान किया गया है।
रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











