November 2, 2026 9:46 pm

बाइकों को आग लगाने व रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपी को रेवाड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 16 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

चौकी जगन गेट पुलिस ने मौहल्ला छिप्पटवाडा में एक मकान के बाहर खड़ी दो बाइको को आग लगाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने मामले में दो आरोपियों को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

जांचकर्ता के मुताबिक मौहल्ला छिप्पटवाडा निवासी चेतराम ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 14 अक्टूबर को उसके मकान के बहार उनकी दो बाइक (बुलेट और अपाचे) खड़ी हुई थी। इसी दौरान मोहल्ला साधुशाह नगर निवासी एक युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उनके मकान के बहार आए और दोनों आरोपी उनकी दोनों बाइक को आग लगाकर मौके से भाग गए। चेतराम ने बताया कि इस वारदात के कुछ देर बाद उनके पास उनके मोहल्ले के एक युवक का फोन आया। युवक ने उसे कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, एक लाख नहीं दिए तो भुगतने को तैयार रहना।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में केस दर्ज कर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को वारदात के चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें