November 2, 2026 9:45 pm

फूड विभाग टीम ने निघासन में की छापेमारी,तीन चर्चित दुकानों का सैंपल भेजकर, कालाजाम, बूंद के लड्डू किए नष्ट*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निघासन कस्बे में बुधवार को फूड व सुरक्षा विभाग की टीम ने दिवाली त्यौहार के उपलक्ष्य में की छापेमारी,इसमें सचिन स्वीट्स हाउस की मीठा दुकान में कई खामियां मिली,सबसे चर्चित हनुमान स्वीट्स पर भी पहुंचे अधिकारी,कस्बे की मशहूर चाट भंडार संजय चाट के यहां से भरे गए सैंपल सचिन स्वीट्स जो काफी वर्षों से धड़ल्ले से खराब मिठाई के साथ जीवन को समाप्त करने वाले खाद्य पदार्थ बिक्री किए जा रहे थे।जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के आदेश पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने सचिन स्वीट्स से करीब 20किलो कालाजाम,40किलो बूंद के लड्डू बेहद खराब स्थित में काउंटर में सजे थे।जिसको लेकर टीम ने पड़ताल की और खामियां मिलने पर कालाजाम,लड्डुओं को नष्ट कर दिया।खराब खोए का सैंपल भरके अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।इसके अलावा हनुमान स्वीट्स से मिल्क बर्फी का सैंपल,संजय चाट के यहां से चाट का सैंपल लेकर कार्रवाई करने के लिए आगे भेजा है।

हालांकि फूड विभाग इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है नतीजा कुछ नहीं निकला।इस बार दिवाली के त्यौहार पर की गई छापेमारी में देखना है कि इंसानी जीवन को समाप्त करने वाले जहरीली मिठाई,और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले इन दुकानदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें