November 2, 2026 10:39 pm

सीपीआर जागरूकता सप्ताह के तहत लखीमपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा — समय पर सीपीआर से बचाई जा सकती है कई जानें

 

*लखीमपुर खीरी।* सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय में भी स्वास्थ्यकर्मियों और उपस्थित लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण इस उद्देश्य से दिया जा रहा है ताकि आमजन आपातकालीन स्थितियों में तत्काल जीवनरक्षक सहायता प्रदान कर सकें जिरियाटिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने शहर के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति की अचानक हृदयगति या सांस रुक जाती है, तो सीपीआर तकनीक बेहद उपयोगी होती है। अगर समय पर यह प्रक्रिया की जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है सीएमओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि किसी सामान्य व्यक्ति को भी यदि यह तकनीक आती है, तो वह अस्पताल पहुंचने से पहले ही किसी की जान बचाने में सहायक बन सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जीवनरक्षक तकनीक से परिचित हो सकें और समाज में जागरूकता फैलाई जा सके कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एस.पी. मिश्रा, एसीएमओ डॉ. आर.एम. गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह, डीपीएम अनिल यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें