November 2, 2026 9:46 pm

नहीं खुला राज: क्यों नहर में छलांग लगा गईं फुफेरी बहनें, 48 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी / ढखेरवा क्षेत्र में शारदा नहर के पुराने पुल पर दो फुफेरी बहनों द्वारा एक साथ नहर में छलांग लगाने की रहस्यमयी घटना अब भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 48 घंटे की लगातार तलाश के बावजूद दोनों के शवों का पता नहीं चल सका है। परिजनों की चुप्पी से मामले का रहस्य और भी गहराता जा रहा है जानकारी के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव बथुआ टांडा निवासी रत्तीराम गौतम की 16 वर्षीय पुत्री सोनिका तीन दिन पूर्व अपने ननिहाल गांव चंदैयापुर (थाना पढ़ुआ क्षेत्र) आई हुई थी। वहां उसकी फुफेरी बहन पंछी (17 वर्ष) पुत्री रामस्वरूप गौतम से उसका गहरा लगाव था। गुरुवार की दोपहर दोनों बिना किसी को बताए घर से निकल गईं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ढखेरवा चौराहे पहुंचीं और शारदा नहर के पास एक दुकान से पान मसाला की पुड़िया खरीदी। कुछ देर बाद बातचीत करते हुए दोनों पुराने पुल की ओर बढ़ीं। वहां उन्होंने पहले एक-दूसरे को गले लगाया, फिर हाथ पकड़कर एक साथ नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों तेज बहाव में बह गईं और नहर की गहराई में लापता हो गईं घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग, पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। पीएसी के जवानों ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि “दोनों किशोरियों ने किस कारण से आत्मघाती कदम उठाया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। नहर में उनकी तलाश लगातार जारी है।”

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें