लखीमपुर खीरी निघासन बम्हनपुर विकासखंड निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पलिया–निघासन स्टेट हाईवे से सटे कब्रिस्तान मार्ग पर लगे दो ट्रांसफार्मर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गिर गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी बेचन अली अपने ट्रैक्टर में चार पहिया ट्रॉली जोड़कर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रांसफार्मर खंभों समेत ट्रॉली पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन से अधिक घरों के कनेक्शन इन्हीं ट्रांसफार्मरों से जुड़े थे ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कई दिनों तक आपूर्ति बाधित रह सकती है। अब देखना यह होगा कि विभाग हादसे की जांच कर जिम्मेदार पर कार्रवाई करता है या नहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











