November 2, 2026 10:26 pm

राव के प्रयास लाए रंग; नमो भारत RRTS को बावल तक मिली मंजूरी धारूहेड़ा नगर पालिका उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 11 अक्टूबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से एक बार फिर दैनिक यात्रियों की सहमति को राहत मिलने जा रही है। राव के प्रयासों के बाद आरआरटीएस को धारवाड़े से आगे बढ़ाकर बावल तक करने पर हरियाणा सरकार ने अपनी सहमति केंद्र सरकार की एजेंसी को दे दी है। इससे स्पष्ट हो गया था कि प्रथम चरण में केवल धारूहेडा तक ही आरआरटीएस को बनाने की योजना बनाई जा रही थी। राव ने 18 सितंबर व उससे पूर्व हुई बैठकों में आरआरटीएस को धारूहेड़ा तक सीमित करने पर अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति जताई और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी धारूहेडा से आगे बाबल व शांहजापुर राजस्थान तक विस्तार करने के लिए पत्र लिखकर अधिकारियों के रवैये के प्रति अपनी आपत्ति जताई थी। इससे पूर्व राव ने मनोहरलाल को पत्र लिखकर इसके जल्द से जल्द कैबिनेट मंजूरी लेने की बात कही थी। केन्द्रीय राज्यमंत्री राव की कड़ी आपत्ति के बाद 26 सितंबर को हरियाणा सरकार ने नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर आरआरटीएस नमो भारत कॉरिडोर को धारूहेडा से बाबल तक बढ़ाने पर अपनी सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन लिमिटेड के एमडी चंद्रशेखर खरे ने एनसीईआरटीसी के एमडी को लिखे पत्र में कहा है कि सरकार ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है कि नमो भारत RRTS कॉरिडोर को अब धारूहेड़ा की बजाय बावल तक बढ़ाया जाएगा। खरे ने पत्र में लिखा है कि मई 2025 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के सभी निर्णय यथावत रहेंगे, केवल जहाँ “धारूहेड़ा” लिखा है, उसे “बावल” पढ़ा जाएगा। खरे ने राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया है कि बावल से आगे किसी भी विस्तार का खर्च संबंधित राज्य को वहन करना होगा।
गौरतलब है कि सितंबर में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने एचएमआरटीसी, एनसीईआरटीसी व जीएमडीए के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक गुरुग्राम में बुलाई थी। इस बैठक में एनसीईआरटीसी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि अभी तक हरियाणा सरकार ने धारूहेड़ा तक ही नमो भारत आरटीएस के विस्तार को मंजूरी दी है उसे आगे की मंजूरी अभी स्वीकृत नहीं हुई है। जब राव ने इसका कारण पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि धारूहेडा से आगे नमो भारत के लिए राइडरशिप यानी यात्रियों की संख्या पर अभी अनिश्चितता है। एनसीईआरटीसी व एचएमआरटीसी के अधिकारियों की बात पर राव ने बैठक में कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्हें जानकारी देते हुए बताया था कि धारूहेड़ा से आगे बावल हरियाणा का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। बावल के साथ मल्टी लॉजिस्टिक हब का भी विस्तार हो रहा है।
राव ने अधिकारियों के बाबल तक नमो भारत के विस्तार न करने के बिंदुओं पर अपनी असहमति जताते हुए 20 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने बावल व बावल से सटे राजस्थान के शाहजापुर-नीमराणा व बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि नमो भारत का विस्तार बावल तक किया जाना बहुत ही आवश्यक है, बल्कि उससे आगे शाहजापुर तक इसका विस्तार किया जाना चाहिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह
राव की कडी आपत्ति के बाद नमो भारत आरआरटीएस के धारूहेडा से आगे विस्तार को लेकर एक बार फिर बैठकों का दौर शुरू हुआ और आखिरकार 26 सितंबर को हरियाणा सरकार ने इसे धारुहेडा से आगे बाबल तक विस्तार करने पर अपनी सहमति केंद्र सरकार की एजेंसी को प्रदान कर दी है। राव का कहना है कि मेरे विचार से प्रथम चरण में इसका विस्तार राजस्थान के शाहजहांपुर तक विस्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में नमो भारत ले जाने के लिए वहां की प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से संपर्क कर अपनी सहमति व्यक्त करनी चाहिए और उसका खर्च वहन करने पर भी अपनी सहमति देनी चाहिए। राव का कहना है कि बाबल औद्योगिक क्षेत्र तक नमो भारत के विस्तार के बाद इसके निर्माण को शुरू करने के लिए जल्द से जल्द केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दिलवाने का प्रयास वे दिल्ली में पैरवी कर करेंगे। इस मौके पर धारूहेड़ा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राव साहब का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस मौके RWA उप प्रधान धर्मपाल, राज्यपाल, अजीत कुमार, दीपक शर्मा, राजू अग्रवाल, मनोज सेन, पार्षद राहुल जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें