November 2, 2026 9:35 pm

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर द्वारिकापुरी बस्ती में विजयदशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न*

*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर द्वारिकापुरी बस्ती में विजयदशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लखीमपुर खीरी, 07 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत, द्वारिकापुरी बस्ती में विजयदशमी उत्सव का आयोजन अत्यंत उल्लास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। यह भव्य कार्यक्रम मेला मैदान स्थित एक विशाल प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह विभाग प्रचारक अविनाश ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघचालक अवधेश गुप्ता, अविनाश एवं विमल अग्रवाल द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य वक्ता अविनाश ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर एक नवजागरण का प्रतीक बन चुका है। संघ व्यक्ति के भीतर निहित राष्ट्रभावना को जाग्रत कर समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है उन्होंने आगे कहा कि “संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन दृष्टि है, जो सेवा, समरसता और आत्मानुशासन के माध्यम से राष्ट्र के चरित्र निर्माण का कार्य कर रही है। आज संघ के कार्य की गरिमा समाज के प्रत्येक क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासन, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना के साथ भाग लिया। पूरा स्थल देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा इस अवसर पर नगर प्रचारक अमरेंद्र, नगर कार्यवाह अरुण दीक्षित, आशीष प्रताप श्रीवास्तव, रमेश शुक्ला, राजेश दीक्षित, महेन्द्र शुक्ला, अमित बाजपेई, दीपक नागर, रामजी पाण्डेय, अजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

 

 

*रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें