November 2, 2026 8:07 pm

लखीमपुर खीरी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती — जिलेभर के मंदिरों में हुआ अखंड रामायण पाठ* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, मंगलवार को जनपद लखीमपुर खीरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। परंपरागत रूप से इस वर्ष भी जयंती का पर्व पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में दीप प्रज्वलन, दीपदान के साथ-साथ वाल्मीकि रामायण का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसीलों, विकासखंडों एवं नगरीय निकायों के अंतर्गत स्थित मंदिरों में संस्कृति विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक भजन मंडलियों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया फॉरेस्ट कॉलोनी मंदिर में विशेष पूजा-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां सीडीओ अभिषेक कुमार ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी जनपद के विभिन्न वाल्मीकि मंदिरों में भी प्रतिमाओं का माल्यार्पण, भजन-कीर्तन, और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि वैदिक काल के महान ऋषियों में से एक थे। उन्हें आदि कवि के रूप में जाना जाता है। उनके द्वारा रचित कालजयी कृति ‘रामायण’ सामाजिक, मानव और राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना का आदर्श उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण में निहित मूल्यों को जन-जन से जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है इस अवसर पर डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, सीवीओ डॉ. दिनेश सचान, पर्यटन सूचना अधिकारी संजय भंडारी सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे पूरे जिले में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। शहर के भुफोरवानाथ मंदिर, मुड़िया महंत मंदिर, राम नवमी मंदिर धौरहरा, और मंगला देवी मंदिर गोला गोकर्णनाथ सहित अनेक प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अखंड रामायण पाठ में भाग लिया।

 

 

 *रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें